khabren

Gold Rates :सोने चांदी मैं आयी तेजी :सोना ₹514 बढ़कर ₹78018 पर पहुंचा, चांदी ₹2147 महंगी होकर ₹90268 प्रति किलो बिक रही

इस हफ्ते Gold – Silver के दाम में तेजी देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, पिछले शनिवार यानी 4 जनवरी को 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का दाम 77,504 रुपए था, जो अब यानी 11 जनवरी को 78,018 रुपए पर पहुंच गया है। यानी इस हफ्ते इसके दाम 514 रुपए बढ़े हैं।

वहीं इस हफ्ते चांदी 2,147 रुपए महंगी होकर 90,268 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई है। पिछले शनिवार को ये 88,121 रुपए प्रति किलो पर थी। सोने ने पिछले साल 30 अक्टूबर को 79,681 प्रति 10 ग्राम का ऑल टाइम हाई बनाया था। वहीं, चांदी 23 अक्टूबर 2024 को 99,151 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई थी।https://www.bhaskar.com/business/news/gold-price-today-11-january-2025-sona-chandi-ka-bhav-aaj-ka-134274514.htm

सोने चांदी मैं आयी तेजी :सोना ₹514 बढ़कर ₹78018 पर पहुंचा, चांदी ₹2147 महंगी होकर ₹90268 प्रति किलो बिक रही

Gold Rates:जून तक 85 हजार रुपए तक जा सकता है सोना
केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि एक बड़ी रैली के बाद सोने में गिरावट आनी थी, वह आ चुकी है। अमेरिका के बाद UK ने ब्याज दरों में कटौती की है। इससे गोल्ड ETF की खरीदारी बढ़ेगी। ऐसे में इस साल 30 जून तक सोना 85 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है।

सर्टिफाइड Goldही खरीदें
हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

Exit mobile version