Breaking
17 Jul 2025, Thu

Delhi Election : दिल्ली चुनावः राहुल गांधी ने अरविंद केजरीवाल को दिया ये चैलेंज, बीजेपी पर भी बोला जुबानी हमला

Delhi Election

Delhi Election में कांग्रेस ने भी अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। बादली में जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने आम आदमी पार्टी और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने कहा कि कुछ साल पहले अरविंद केजरीवाल आए थे। मुझे याद है वह बिजली के खंबे पर चढ़ गए थे। छोटी सी गाड़ी में घूमते थे। आज वही केजरीवाल ऑटोमेटिक गाड़ी में चलते हैं। शीशमहल में रहते है।http://trekkerstrifle.in

राहुल गांधी ने अरविंद केजरीवाल को दिया ये चैलेंज

राहुल गांधी ने कहा कि पांच साल पहले उन्होंने कहा था कि यमुना में जाकर नहाउंगा। यमुना का पानी पियूंगा। मैं चैलेंज देता हूं आपको केजरीवाल जी आप दिल्ली के लोगों को गंदा पानी पिलाते हो,  यमुना का पानी छोड़ो यहां जो पानी मिल रहा है उसी को पीकर दिखा दो।

Delhi Election

केजरीवाल पर झूठ बोलने का लगाया आरोप

राहुल गांधी ने कहा कि जैसे पीएम मोदी झूठ बोलते हैं वैसे केजरीवाल भी झूठ बोलते हैं। दोनों में कोई फर्क नहीं है। शायद केजरीवाल मोदी से भी ज्यादा चालाक हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि मैं बीजेपी से नहीं डरता। मेरा घर छीन लिया। सरकारी घर जो था वह छीन लिया। मैंने उनको चाबी दे दी और मैंने कहा मुझे तुम्हारा घर नहीं चाहिए। हम लोग मर जाएंगे लेकिन उनके साथ समझौता नहीं कर सकते। https://www.newsnationtv.com/

बीजेपी पर लगाया नफरत फैलाने का आरोप

बीजेपी पर हमला बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी के मन की बात लोग नहीं सुनना चाहते। उन्होंने कहा कि एक विचारधारा जनता को बांटने का काम करती है और दूसरी विचारधारा संविधान की रक्षा करती है। हमारे जो सबसे बड़े नेता थे महात्मा गांधी। उनकी हत्या की गई थी। हत्या इसलिए की गई क्योंकि वह नफरत के खिलाफ खड़े थे। भाईचारे के लिए लड़ रहे थे। हिंदू मुसलमान सिख इसाई सबको जोड़ने का काम कर रहे थे। इसीलिए उनकी छाती में तीन गोली मारी गई थी। जिसने गोली मारी थी उसकी विचारधारा आज हिंदुस्तान को चला रही है। आप सब जानते हैं राहुल गांधी और कांग्रेस बीजेपी के साथ कभी भी समझौता नहीं करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *